Breaking News
भारत का दोस्त ईरान की मदद के लिए आया आगे
चिकित्सा सहायता
Mar 15 2026

भारत का दोस्त ईरान की मदद के लिए आया आगे

मानवीय और चिकित्सा सहायता के लिये भेजी गई 13 टन

नई दिल्ली/मॉस्को : ईरान समेत समूचा मध्य एशिया इन दिनों भीषण युद्ध की चपेट में है। इजरायल और अमेरिका संयुक्त रूप से ईरान के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। हालांकि दोनों ही तरफ से जमकर हमले हो रहे है। इस युद्ध से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो रहा है।

राष्ट्रपति के आदेश पर रवाना हुआ विमान
वही इस युद्ध के बीच ईरान के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल भारत के सबसे बड़े सहयोगी रूस ने ईरान के लिए करीब 13 टन मानवीय और चिकिस्ता सहायता भेजी है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि, मदद सामान लेकर रूस से रवाना हुआ विमान अपने गंतव्य तक पहुँच गया है। बता दें कि, मदद की यह खेप राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद ईरान भेजे गई है। इस मदद में दवाएं, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य चिकित्सा सामग्री शामिल हैं।

ईरान ने के थे मदद की गुहार
Russia Sent Humanitarian Aid to Iran: सुरक्षा की दृष्टि से सहायता सामग्री को इल-76 मालवाहक विमान से अजरबैजान ले जाया गया, फिर अस्तारा सीमा के रास्ते ट्रक द्वारा ईरान पहुंचाया गया। रूसी अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष में अस्पताल और एम्बुलेंस के बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के बाद ईरान ने सहायता का अनुरोध किया था।

 

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team