Breaking News
यूपी के 48 पुलिस अधिकारि‍यों को होगा प्रमोशन
UP Police
Mar 14 2026

यूपी के 48 पुलिस अधिकारि‍यों को होगा प्रमोशन

2012-13 बैच के 48 पीपीएस अधिकारियों पर सहमति बनी

लखनऊ : लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के 2012-13 बैच के 48 पीपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा। इस संदर्भ में शुक्रवार को शासन में हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में पुलिस जिन अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर सहमति बनी है उनमें 2012 बैच के दीपक सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, एसएन वैभव पांडेय, स्नेहा तिवारी व नवीन शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। दीपक सिंह वर्तमान में स्पेशल टाक्स फोर्स में तैनात हैं। कई सीओ की पदोन्नति को लेकर भी सहमति बनी है, लेकिन अभी तक उनके नाम सामने नहीं आए हैं।

बैठक में जिन अधिकारियों के नामों पर सहमति बनी है, उनमें 2012 बैच के दीपक सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, एसएन वैभव पांडेय, स्नेहा तिवारी और नवीन शुक्ला सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हैं. दीपक सिंह इस समय स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में तैनात हैं.

इसके साथ ही कई सर्किल अधिकारियों (सीओ) को भी पदोन्नत करने पर चर्चा हुई और इस पर सहमति बनी, हालांकि अभी उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही शासन की ओर से आधिकारिक सूची जारी की जा सकती है.

कौन हैं PPS अधिकारी दीपक सिंह
दीपक सिंह मूलत: गोरखपुर के रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस के पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार, उनके पिता का नाम राम सूरत सिंह है और उनका जन्म जुलाई 1979 में हुआ था. इससे पहले भी उन्हें दो बार प्रमोशन मिल चुका है. पहली बार उन्हें अगस्त 2016 में एडिशनल एसपी स्पेशल ग्रेड 1 पर प्रमोशन मिला था और दूसरी बार अगस्त 2019 में प्रमोशन मिला था.

अन्य प्रमुख खबरे

उत्तर प्रदेश

Electro Homeo News

National Federation of electro Homeopathic organization's New Delhi Council of electro Homeopathic system of Medicine
read more ...

© Electrohomeonews. All Rights Reserved. Designed by Electro Homeo News Team